Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य स्थापना दिवस पर बेरोजगारों का हल्ला बोल

राज्य स्थापना दिवस पर बेरोजगारों का हल्ला बोल

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सैकड़ो की संख्या में बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान बेरोजगारों ने करो या मरो रैली के नारे लगाते हुए हुंकार भरी। बेरोजगार युवाओं ने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने और महिलाओं के अतिरिक्त पदों की मांग को लेकर हल्ला बोला।
अपनी मांगों को लेकर सबसे पहले बेरोजगार गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने युवाओं को एक सभा के माध्यम से संबोधित किया। साथ ही उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में युवा पैदल मार्च निकालते हुए दिलाराम चौक से होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ें। पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को न्यू कैंट रोड स्थित हाथी बड़कला में बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
इस बीच प्रदर्शनकारी युवा अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उत्तराखंड बेरोजगार संघ से जुड़ी कुसुम लता बौड़ाई ने कहा सरकार ने एक महीने पहले उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया था लेकिन अब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 5 वर्ष की आयु सीमा मे छूट नहीं दी गई है। उनकी यह जायज मांग है, क्योंकि कोरोना काल मे जो युवा वंचित रह गए थे। उन्हें भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में मौका मिलना चाहिए। इसके अलावा पुलिस भर्ती में महिलाओं के अतिरिक्त पदों को भी बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन सरकार की तरफ से उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिसके बाद आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच की ठानी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments