Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआपरेशन के दौरान तबीयत बिगड़ने से जूनियर इंजीनियर की मौत, निजि अस्पताल...

आपरेशन के दौरान तबीयत बिगड़ने से जूनियर इंजीनियर की मौत, निजि अस्पताल के चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

देहरादून: ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर को गरिने के बाद हाथ पर आई चोट के ऑपरेशन के चलतेे मौत हो जाने को लेकर उनके परिवार वालों ने एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। इंजिनियर की मौत के बाद उन्होंने अस्पताल के बाहर खूब हंगामा किया। मृतक इंजिनियर के परिवार व सहयोगियों ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा।

आराघर पुलिस चौकी इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि मालसी मसूरी डायवर्जन रोड निवासी बहादुर सिंह ऊर्जा निगम नरेंद्रनगर में बतौर जेई तैनात थे। 22 सितंबर को कहीं गिर जाने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई। जिसके बाद उनके घरवाले उन्हें न्यू रोड रेसकोर्स स्थित हड्डी के डाक्टर के पास ले कर गए। डाक्टर ने उन्हें शनिवार को आपरेशन के लिए बुलाया था।

इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे उनका आपरेशन शुरू हुआ तो अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी। गंभीर हालत में स्वजन बहादुर सिंह को सिटी हार्ट अस्पताल में ले कर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।उनके सहयोगियों का आरोप है कि हड्डी के डाक्टर की लापरवाही के कारण उनकी जान गई है।

वहीं चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी पीडि़त पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद ही मृत्यु के असली कारण का पता लग सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments