Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधमौके का फायदा उठा युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, हॉस्टल वर्डन...

मौके का फायदा उठा युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, हॉस्टल वर्डन की शिकायत पर अरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: सड़क पर अकेली देख मौके का फायदा उठाकर युवक द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मां के डांटने के बाद एक चौदह वर्ष की नाबालिग गुस्से में घर से निकल गई थी। इस दौरान आरोपी युवक की नजर उस पर पड़ी । जिसके बाद युवक ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। स्कूल खुलेने के बाद नाबालिग छात्रा ने अपने साथ घटित घटना को हॉस्टल की वार्डन को बताया। वार्डन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना के मुताबिक एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक एनजीओ की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल संचालित होता है। यह हॉस्टल क्षेत्र में ही एक सरकारी स्कूल के कम्पाउंड में स्थित है। यहां के लीडर ने पुलिस को बताया कि उनके हॉस्टल में पढ़ने वाली 14 वर्ष की छात्रा भी रहती है।

वह लॉकडाउन में अपने घर चली गई थी। पिछले दिनों सरकार द्वारा स्कूल खोलने के आदेश जारी होने के बाद 21 तारीख को यह स्कूल भी खुला। छात्रा यहां आई तो उसने हॉस्टल की वार्डन को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। 

छात्रा ने वर्डन को युवक प्रमोद सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि गत 16 सितंबर को उसकी मां ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई। रास्ते में उसे प्रमोद नाम का युवक मिला। प्रमोद उसे पहले से ही जानता था। वह उसे जबरदस्ती अपने साथ एक मकान में ले गया।

आरोप है कि यहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद मारपीट की और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि वर्डन की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments