Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकंझावला कांड: पुलिस ने किए नए खुलासे, सामने आए दो नए नाम

कंझावला कांड: पुलिस ने किए नए खुलासे, सामने आए दो नए नाम

देहरादून: दिल्ली में कंझावला कांड को लेकर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कई नए खुलासे किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का अंजलि व निधि के बीच कनेक्शन न होने की भी जानकारी दी हैं|

गुरुवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वारदात की रात कार दीपक नहीं अमित चला रहा था। अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। साथ ही पुलिस ने मामले में दो अन्य लोगों आशुतोष व अंकुश खन्ना को आरोपी बताया है।

पुलिस ने बताया कि आशुतोष पुलिस को गलत जानकारी दे रहा था। उसी ने कहा था कि दीपक कार ले गया था और वो कार चला रहा था। वहीं अंकुश को पुलिस ने इसलिए आरोपी बताया है क्योंकि आरोपी भाई अमित से घटना के बारे में सब जानकर उसी ने कार किसी और के चलाने वाली बात प्रसारित करने को कहा था।

जब पुलिस से अंजलि के शराब पीने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि फाइनल पोस्टमार्टम में ही होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments