Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयराजोरी आतंकी हमले के विरोध में अखनूर बंद, बीडीसी सदस्यों को हथियार...

राजोरी आतंकी हमले के विरोध में अखनूर बंद, बीडीसी सदस्यों को हथियार मुहैया कराने की उठी मांग

देहरादून: राजोरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज अखनूर बंद है। आतंकवाद के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की और बीडीसी सदस्यों को हथियार मुहैया कराने की मांग की। साथ ही मृतकों को श्रद्धांजलि दी। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आतंकियों ने राजोरी में निर्दोष लोगों की हत्या करके नंदनीय कार्य किया है, जिसमें देश के हर नागरिक में रोष है। बुधवार को कस्बे के सुंगल मोड़ पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सुरक्षा प्रभारी बलकार सिंह की अगुवाई में नारेबाजी की और पाकिस्तान का पुतला जलाया।

इस दौरान बलकार सिंह ने कहा कि राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा पाकिस्तान की शह पर मिल रहा है। इस पर सुरक्षा बलों को देश के दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके खत्म करना चाहिए। तभी देश में आतंकवाद पर रोक लग सकती है। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्याएं करके अशांति फैलाने की फिराक में है। मगर भारतीय सुरक्षा बल कभी भी ऐसे मामलों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक लोगों को हथियार वितरित किए जाएं और ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया जाए।

प्रदर्शन में प्रदीप सिंह, काका चिब, पवन सिंह, राकेश शर्मा, पंकज शर्मा, चमन बराल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments