Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधयुवती ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

युवती ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

देहरादून: बदायूं से जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया हैं| युवती ने एक मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया हैं की युवक ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया हैं| साथ ही उसके साथ दुष्कर्म भी किया हैं| युवती ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया हैं। 

युवती ने बुधवार को पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह 11 साल पहले बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहती थी| उसके घर में बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में मसीतगंज गौटिया निवासी एक मुस्लिम युवक आता-जाता था। उस दौरान उसे समझ नहीं थी, जिससे आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया।

उसने वहां ले जाकर उसने बंधक बना लिया और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसका जी भर गया तो उसने कई और लोगों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म कराया। युवती ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन हर बार आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर उसके टुकड़े-टकड़े करने की धमकी दी। उसने आरोपी के घर से निकलने की कोशिश भी की थी लेकिन उसने उसे अपने घर में कैद कर लिया था।

युवती का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसे गलत समझकर उसकी तलाश बंद कर दी। उन्होंने कभी उसे ढूंढने की जरूरत नहीं समझी। किसी तरह दो दिन पहले वह बरेली से निकलकर अपने घर पहुंची। जब उसने अपने परिवार वालों को सारी हकीकत बताई तो वे हैरान रह गए। बुधवार को युवती बिसौली कोतवाली पहुंची और उसने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments