Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeखेलकपिल देव को नहीं पता है कि टीम के अंदर क्या हो...

कपिल देव को नहीं पता है कि टीम के अंदर क्या हो रहा है: रोहित शर्मा

देहरादून: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में विराट के फेल परफॉरमेंस होने के बाद कपिल देव ने उन्हें टीम से बाहर करने की बात कही थी| जिसके जवाब में रोहित शर्मा का कहना है कि कपिल देव को नहीं पता है कि टीम के अंदर क्या हो रहा है। 

कपिल देव की बात का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा “वो बाहर बैठकर मैच देख रहे हैं और उन्हें नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है। हमारी अपनी सोच है। हम बहुत सोच समझकर अपनी टीम बनाते हैं। हम खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और उनहें मौके देते हैं। बाहर बैठकर आपको ये चीजें नहीं पता चलती हैं। इसलिए जो बाहर हो रहा है वो जरूरी नहीं है, बल्कि जो अंदर हो रहा है वो हमारे लिए बहुत जरूरी है।”

रोहित ने कहा कि अगर आप फॉर्म की बात करते हैं तो हर खिलाड़ी उतार-चढ़ाव से गुजरता है। इससे खिलाड़ी की क्षमता नहीं प्रभावित होती। इसलिए हमें अपने दिमाग में ये सारी बातें रखनी चाहिए। जब कोई खिलाड़ी इतने सालों से अच्छा खेल रहा होता है तो एक या दो सीरीज उसे खराब खिलाड़ी नहीं बना देती।

रोहित ने आगे कहा कि हमें उनके पिछले प्रदर्शन को नहीं भूलना चाहिए। हम जो टीम में हैं, हमें खिलाड़ियों की अहमियत पता है। उनको इस बारे में बात करने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता। 

बता दें, कपिल देव ने कहा था कि अगर रविचंद्रन अश्विन जैसा गेंदबाज टेस्ट टीम से बाहर रखा जा सकता है तो विराट को टी20 टीम से बाहर क्यों नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा था “अगर दुनिया के दूसरे नंबर का टेस्ट गेंदबाज अश्विन टेस्ट टीम से बाहर हो सकता है तो आपका नंबर एक बल्लेबाज भी टीम से बाहर हो सकता है। अगर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो आप इन युवा खिलाड़ियों को लगातार टीम से बाहर नहीं रख सकते। मुझे उम्मीद है कि चनय के लिए अच्छी जंग होनी चाहिए।

युवाओं को कोहली से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन विराट को सोचने की जरूरत है। हां, मैं एक समय बड़ा खिलाड़ी था, लेकिन अब मुझे फिर से नंबर एक खिलाड़ी की तरह खेलने की जरूरत है। यह टीम की समस्या है और यह खराब समस्या नहीं है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments