Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकरण माहरा के नेतृत्व में होगा राजभवन का घेराव, प्रदेश के कोने-कोने...

करण माहरा के नेतृत्व में होगा राजभवन का घेराव, प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ता लेंगे भाग: सूरज नेगी

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आसमान छूती मंहगाई एवं बढती बेरोजगारी के खिलाफ आने वाले 5 अगस्त, को देशभर में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज ने गई ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के नेतृत्व में उत्तराखंड राजभवन घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगाI

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि आज देश में मंहगाई अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, अनाज-दलहन जैसी जरूरी चीजों की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी के जीने की राह कठिन बना दी है। इस पर केन्द्र सरकार महंगाई रोज मर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक तरीके से लगाई गई जीएसटी के कारण मंहगाई और बढ़ गई है। साथ ही देश और प्रदेश में बेरोजगारी का आंकडा भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां गांवों, शहरों, संगठित क्षेत्र, असंगठित क्षेत्र में हर तरफ बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर चुकी है वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार की विवादास्पद और जल्दबाजी में तैयार की गई अग्निपथ योजना ने लाखों बेरोजगार युवाओं की आकांक्षाओं को नष्ट कर दिया है।

नेगी ने कहा कि इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आसमान छूती मंहगाई एवं बढती बेरोजगारी के खिलाफ दिनांक 5 अगस्त, 2022 को प्रदेश मुख्यालय देहरादून में विशाल प्रदर्शन के साथ प्रातः 11ः00 बजे राजभवन घेराव का निर्णय लिया हैI

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं से सहयोगियों एवं बेरोजगार साथियों सहित बडी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भी आग्रह किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments