Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधरुड़की में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर पुलिस...

रुड़की में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

देहरादून: रुड़की में मां और छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है। 

गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई थी। जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उससे और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ कार सवार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों को चिन्हित किया गया। जिसके चलते पांच नाम सामने आए। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम ने दबिश दी।

पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार को भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना में महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा, राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल है। कार सवारों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments