Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि को तय होगी

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि को तय होगी

उखीमठ/रूद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि विधि -विधान एवं पंचांग गणना पश्चात शुक्रवार 8 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी। इसी दिन भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति के श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी तय हो जायेगाा।
कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शिवरात्रि के अवसर पर प्रातः 9 बजे से धर्मिक समारोह शुरू हो जायेगा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ- मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल आचार्य-वेदपाठीगण पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा- अर्चना,विधि-विधान, पंचांग गणना पश्चात श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करेंगे। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम में पंचगाई हकहकूकधारी सहित केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्यगण एवं मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह,कार्याधिकारी आरसी तिवारी, सहित विशिष्टजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments