Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ को उपचुनाव आचार संहिता से पहले विकास कार्यों की सौगात

केदारनाथ को उपचुनाव आचार संहिता से पहले विकास कार्यों की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर तिथि का आज ऐलान हो सकता है। उससे पहले केदारनाथ धाम के लिए प्रस्तावित तमाम विकास कार्यों से संबंधित वित्तीय स्वीकृति शासन जारी कर रहा है। ताकि, रुद्रप्रयाग जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले तमाम विकास कार्यों से संबंधित बजट स्वीकृति जारी कर दिया जाए। जिससे आदर्श आचार संहिता के दौरान भी विकास कार्यों को किया जा सके। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केदार घाटी में तमाम कार्यों के लिए शासन ने 13 करोड़ 89 लाख 75 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
राज्य योजना के तहत विकासखंड अगस्त्यमुनि में चंद्रापुरी गुगली-आसो-जयकरण-डी मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 35 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दे दी है। इस मार्ग की लंबाई 5 किमी है। इसके अलावा राज्य योजना के तहत विकासखंड अगस्त्यमुनि में सारी गौचर के बीच अलकनंदा नदी पर डबल लेन क्लास ए लोडिंग 95 मीटर स्पान स्टील गार्डर मोटर पुल और 2.50 किमी मार्ग के नवनिर्माण के लिए 17.71 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही राज्य योजना के तहत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में दो निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें 471.87 लाख की विकासखंड उखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-तयूडी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 8.50 किलोमीटर है, उसके सुधारीकरण और डामरीकरण काम किया जाएगा। इसके अलावा 365.07 लाख रुपए की लागत के विकासखंड अगस्तमुनि में अंदरगढ़ी से धारतोलियों मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 4.50 किलोमीटर है, उसके सुधारीकरण और डामरीकरण को स्वीकृति दे दी है। अभी तक केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए शासन ने 28 विकास कार्यों से संबंधित 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि को मंजूरी दे दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments