Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड21 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर से उठेगी केदारनाथ की डोली

21 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर से उठेगी केदारनाथ की डोली

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे। साथ ही भगवान केदारनाथ की चल विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

श्री केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सायं कालीन आरती के बाद पूर्व परंपरा के अनुसार भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को केदारनाथ की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम के लिए फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को रात्रि विश्राम के लिए गौरीमाई मंदिर गौरीकुंड तथा 24 अप्रैल को रात्रि विश्राम के लिए केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि अगले दिन 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6ः20 बजे वैदिक मंत्रोचारणों के साथ केदारनाथ मंदिर तीर्थ यात्रियों व आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments