Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकिशोर उपाध्याय का हरीश रावत पर वार, कहा: वह राम होंगे पर...

किशोर उपाध्याय का हरीश रावत पर वार, कहा: वह राम होंगे पर मैं हनुमान नहीं

देहरादून: पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपना एक बयान जारी किया था, जिसमे उन्होंने अपनी तुलना हनुमान जी से की थी। उनके इस बयान पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कड़ी आपत्ति जताई हैं और साथ ही राज्य में वनाधिकार लागू न होने के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है।

बकौल किशोर ने कहा, मैंने आज ही रावत की एक सोशल मीडिया पोस्ट देखी। उसमें उन्होंने स्वयं को भगवान राम के रूप में चित्रित करते हुए मुझ नाचीज को एक समय अपने हनुमान के रूप में बताया है। रावत जी भले राम हो सकते हैं लेकिन मेरे जैसा साधारण गरीब हल्या का बेटा हनुमान नहीं हो सकता।

किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि हनुमान जी की कृपा से मैंने, धीरेंद्र प्रताप, पूर्ण सिंह डंगवाल और रणजीत रावत ने रावत की राजनीतिक इच्छाओं को अपना बलिदान देकर पूरा किया है। रावत को इसका ख्याल रखना चाहिए। वरना उस वक्त वो बसंत कुंज में अवसाद ग्रस्त बैठे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments