Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलक्ष्मण झूले पुल की अचानक सपोर्टिंग तार टूटने से राहगीरों में हड़कंप

लक्ष्मण झूले पुल की अचानक सपोर्टिंग तार टूटने से राहगीरों में हड़कंप

देहरादून : योगगनरी ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पुल की अचानक सपोर्टिंग तार टूटने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर लोनिवि की टीम आनन फानन में मौके पर पहुंची। लोनिवि के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से दोनों ओर से आवाजाही के लिए बंद कर दिया। लोनिवि टीम पुल की सपोर्टिंग तार की मरम्मत में जुट गई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि तार टूटी नहीं, बल्कि उसे बदला जा रहा है।

लक्ष्मण झूला पुल के तपोवन की साइड बजरंग सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर बजरंग सेतु का निर्माण किया जा रहा है वहां पर पुल निर्माण के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। रविवार सुबह नए पुल की निर्माण साइट के पास छह बजे अचानक लक्ष्मण झूला पुल की सपोर्टिंग तार (विंड केबल) टूट गई। तार टूटते ही पुल से आवागमन कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों को लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिकारियों को पुल की सपोर्टिंग तार टूटने की सूचना दी। सूचना के बाद दोपहर एक बजे लोनिवि के अधिकारी श्रमिकों के साथ मौके पर पहुंचे। पुल पर पर्यटकों की आवाजाही रोकने के लिए थाना मुनिकीरेती और थाना लक्ष्मण झूला को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने टूटी हुई सपोर्टिंग केबल को बदलना शुरु किया। ताल बदले जाने का काम जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments