Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डलाॅज मालिक ने किशोर को बंधक बनाकर पीटा, मामला दर्ज

लाॅज मालिक ने किशोर को बंधक बनाकर पीटा, मामला दर्ज

हरिद्वार। धर्मनगरी के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीराम लॉज में कमरा लेने आए मध्य प्रदेश के एक किशोर को दो दिन पूर्व लॉज मालिक और प्रबंधक ने जमकर पीटा और बंधक बना लिया। पुलिस ने लॉज मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार कृष्णा निवासी बड़े गांव थाना कुंजपुरा जिला करनाल, हरियाणा हाल निवास चित्रा टाकिज हरिद्वार ने बताया कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला निवासी परिचित किशोर हरिद्वार आया था। हरकी पैड़ी क्षेत्र में कमरा लेने श्रीराम लॉज पहुंचा। जहां लॉज मालिक जया अग्रवाल और मैनेजर संदीप उर्फ सोनू धीमान ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की।
आरोप है कि जया अग्रवाल और संदीप ने उसे कमरे में बंद कर दिया। मैनेजर ने उसके कपड़े उतारकर फिर से पीटा। यही नहीं, उसके फोटो भी खींचे। किशोर का कुछ पता नहीं चलने पर 18 दिसंबर को वह अपने साथी संग ढूंढने लॉज में पहुंचा। आरोप है कि लॉज मैनेजर ने गालीगलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि श्रीराम लॉज की मालिक जया अग्रवाल, मैनेजर संदीप उर्फ सोनू धीमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments