Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधचाकू की नोंक पर महिला से लाखों के जेवरात व नगदी लूटने...

चाकू की नोंक पर महिला से लाखों के जेवरात व नगदी लूटने वाला गिरफ्तार

-आरोपी शातिर बदमाश, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमें है दर्ज

देहरादून: शहर के पाश इलाके मोहित नगर में एक बदमाश द्वारा घर में घुस कर महिला से चाकू की नोक पर नगदी व गहने लूटने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र 24 घंटो में ही उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से लूटी गयी हजारों की नगदी व लाखों के जेवरात बरामद किये गये है। आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है जो अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। उस पर जनपद के कई थानों में गैंगस्टर एक्ट सहित कई अपराध भी दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीते सोमवार की रात तकरीबन दो बजे मोहित नगर, थाना बसन्त विहार निवासी नम्रता बोहरा पत्नी सुनील कुमार बोहरा के घर पर एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती घुसकर चाकू की नोक पर नगदी व ज्वैलरी लूट ली गयी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मुकदमा दर्ज करते हुए उक्त लुटेरे की तलाश शुरू कर दी गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बसन्त विहार को 48 घंटे के अन्दर घटना का अनावरण करने के निर्देश दिये थे।

मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में मौजूद सीसी टीवी कैमरे खंगाले गये साथ ही अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की गयी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त लूट की घटना में शामिल बदमाश अंकित ठाकुर है जो पूर्व में चोरी व लूट की कई घटनाओं में जेल जा चुका है तथा कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया है। जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी गयी।

आरोपी के सम्बन्ध में जब उसके चाचा से पूछताछ हुई तो उन्होने बताया कि अंकित दो अक्टूबर को उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर आया था तथा घर में नहाने के बाद अपने कपडे बदलकर चला गया, जाते समय उसने अपने चचेरे भाई को पैसों की तंगी के सम्बन्ध में बताते हुए किसी घटना को अजांम देने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने उसकी जोर शोर से तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे देर रात काली मन्दिर के पास टी स्टेट जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से लूटे गए जेवरात, नगदी व घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

अकित ठाकुर ने पूछताछ में बताया गया कि वह चार-पांच दिन पहले जेल से जमानत पर छूटा था, उसके चाचा द्वारा उसे घर से बेदखल करा दिया गया था, जिस कारण उसके पास रहने व खाने पीने का कोई ठिकाना नहीं था, पूर्व में उसके द्वारा मोहित नगर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, वह उस क्षेत्र से भली प्रकार से वाकिफ था इसलिये अपनी पैसों की किल्लत को दूर करने के लिये उसने उस क्षेत्र में दोबारा चोरी करने की योजना बनाई। जिसके लिये उसने मोहितनगर में एक घर को चिन्हित कर 3 अक्टूबर की देर रात उक्त घर में घुसकर चाकू की नोक पर घर में रहने वाली महिला से नगदी करीब 35 हजार रूपये, गले में पहनी एक सोने की चैन तथा अलमारी में रखे जेवर लूट लिये थे। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments