Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधगांधी पार्क में लावारिस शव मिला

गांधी पार्क में लावारिस शव मिला

रुद्रपुर: मंगलवार देर शाम को बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र गांधी पार्क में एक लावारिस शव पड़े होने की सूचना बाजार पुलिस चौकी को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को किसी व्यक्ति ने गांधी पार्क में लावारिस शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया।

चैकी प्रभारी के मुताबिक बुधवार को शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया कि पार्क में मौजूद लोगों से ली गई जानकारी के मुताबिक तो बताया कि मृतक यहां काफी समय से रह रहा था और बरेली का निवासी है। बरेली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments