Latest news
सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डरणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से बड़े वाहनों की आवाजाही हुई बंद

रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से बड़े वाहनों की आवाजाही हुई बंद

देहरादून: बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। अभी तक हाईवे को खोला नहीं गया है। जिस कारण चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया।

यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिभरी हो गई है। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 12:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही शुरू होने की संभावना जताई जा रही हैं।

एसडीएम शालिनी नेगी का कहना है कि एनएच के अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं। पुलिस को सतर्क रहने के साथ बड़े वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं।  रात से ही एनएच ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया। मरम्मत कार्य के चलते यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पूर्ण रूप से बंद है। एनएच के अधिशासी अभियंता ने बताया कि वायर क्रेट लगाकर दीवार दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments