Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वर्गीय कपूर के कार्यों को गति देंगी पत्नी सविता कपूर: सीएम धामी

स्वर्गीय कपूर के कार्यों को गति देंगी पत्नी सविता कपूर: सीएम धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सविता कपूर के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान प्रतिभाग किया। सविता कपूर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व इस क्षेत्र से लगातार विधायक रह चुके दिवंगत नेता हरवंश कपूर की पत्नी है।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि स्वर्गीय हरिवंश कपूर का देहरादून के विकास में बड़ा योगदान रहा, उन्होंने कहा कि जिस तरह की पिछले 35 सालों से उनकी कार्यशैली रही है उसी का नतीजा है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यही कारण है कि आज स्वर्गीय कपूर के कार्यों को गति देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी पत्नी सविता कपूर को प्रत्याशी बनाया है। कहा कि सविता कपूर भी लगातार उनके साथ 35 सालों से सक्रिय रही है।उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, उदय सिंह पुंडीर, विनोद पंवार, पार्षद समिधा गुरुंग, योगेंद्र, संजय सिंघल, रमेश काला, शुभम नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments