Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeस्वास्थ्यसोमवार को 11 कोरोना संक्रमितो की मौत,3064 नए मामले

सोमवार को 11 कोरोना संक्रमितो की मौत,3064 नए मामले

देहरादून : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। हर दिन मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमित 11 मरीजों की मौत हुई। तीसरी लहर के दौरान यह एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत हैं। वहीं सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 3064 नए मामले मिले हैं। जबकि संक्रमण दर 11.76 प्रतिशत रही। राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2985 मरीज ठीक भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 26 हजार 45 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 22 हजार 981 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सबसे अधिक 870 लोग देहरादून में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 529, हरिद्वार में 485, पौड़ी में 306, नैनीताल में 243, चमोली में 169, अल्मोड़ा में 148, उत्तरकाशी में 99, बागेश्वर में 67, टिहरी में 58, पिथौरागढ़ में 37, चंपावत में 28 व रुद्रप्रयाग में 25 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments