Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिकर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर टीका मैखुरी ने कराया निर्दलीय नामांकन

कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर टीका मैखुरी ने कराया निर्दलीय नामांकन

कर्णप्रयाग: भाजपा व कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद लगातार असंतुष्टों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं| दोनों ही पार्टियों के वरिष्ट नेता कुछ पार्टी छोड़ अन्य दलों में शामिल हो चुके हैं तो कुछ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर चुके हैंI इसी क्रम में अब कर्णप्रयाग से भाजपा के वरिष्ट नेता टीका मैखुरी का नाम भी असंतुष्टों में शामिल हो गया हैI मैखुरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने का एलान कर दिया हैI उन्होंने टिकट वितरण को पार्टी का अन्यायपूर्ण फैसला बताया हैI

टीका मैखुरी ने अपने बयान में कहा कि नामांकन से पूर्व आज मैंने शिव शंकर भोले नाथ वशिष्ठईश्वर महादेव जी व अपनी ईस्ट मां चंडिका जगदंबा के चरणों का आशीर्वाद लियाहै, व अपना नाम अब कर्णप्रयाग की देव तुल्य जनता के के चरणों में अर्पित कर दिया हैI

कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कर्णप्रयाग की जनता मेरी पिछले 35 वर्षों की ईमानदारी ,समर्पण व त्याग,को उनके पुत्र के रूप में ,उनके भाई के रूप में ,उनके सहयोगी के रुप में अपना आशीर्वाद देकर पार्टी नेतृत्व के द्वारा किया गया अन्याय पूर्ण फैसले व छल के विरुद्ध मतदान कर मुझे अपना समझ कर विधानसभा में नेतृत्व करने का अवसर देंगेI

बता दें कि कर्णप्रयाग विधानसभा से टीका मैखुरी भी दावेदार थे, परन्तु भाजपा पार्टी हाई कमान ने अनिल नौटियाल को प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया जिससे नाराज़ मैखुरी बागी बन निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में नौटियाल सहित अन्य पार्टियों के प्रत्यशियों को चुनौती देने मैदान में उतर चुके हैंI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments