Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डदिव्यांजन छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग स्कीम सेन्टर का स्पीकर ने किया...

दिव्यांजन छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग स्कीम सेन्टर का स्पीकर ने किया शुभारम्भ

देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संरक्षण संस्थान देहरादून एवं सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्रालय, भारत के संयुक्त   तत्वावधान में दिव्यांजन छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग स्कीम सेन्टर का शुभारम्भ अध्यक्ष, उत्तराखंड विधानसभा ऋतू खण्डूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर अध्यक्ष, विधानसभा  ने कहा कि मानव संसाधन विकास, व्यवसायिक प्रशिक्षण, विधालयी शिक्षा, अनुसंधान एवं विकास दृष्टिबाधितों हेतु ब्रेल सामग्री तथा निरूशुल्क उपकरण वितरण व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ- साथ रोजगार  के अवसर भी संस्थान उपलब्ध  करता है। साथ ही यह संस्थान दृष्टि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा  से जोड़ने के लिए। सरकार  की विभिन्न योजनाओं  को भी क्रियांवित करने का लगातार प्रयास  करता है। संस्थान  से  निकलर हजारों  दिव्यांग  छात्र -छात्राऐं  अनेक क्षेत्रों  में कुशलता के साथ कार्य कर रहे है।
मा०अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में अगर हमें प्रधानमंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत  की संकल्पना को आगे बढाना है तो उसकी मजबूत  आधारशिला  इसी प्रकार  के कोचिंग ट्रेनिंग  स्कीमों के माध्यम से साकार हो सकती है । आज 15 फरवरी 2024 से दिव्यांगजनों के लिये  प्रथम  निरूशुल्क कोचिंग  स्कीम प्रराम्भ  हो रही है जिसके माध्यम  से छात्र- छात्राओं को कर्मचारी चयन बोर्ड ,रेलवे चयन बोर्ड  द्वारा  आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की निरूशुल्क तयारी करायी जायेगी जिसमें देश के विभिन्न राज्यों  से आये दृष्टि दिव्यांगजनों को कोचिंग  का लाभ मिलेगा ।  
ऋतु खण्डूडी  ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के शरीर का कोई एक भाग कमजोर होता है लेकिन परमात्मा  द्वार  उनको कुछ विशेष  गुण भी प्रदान  किये जाते है। हमें इन्ही खुबियों को खोजकर इनको स्किल या प्रशिक्षण देना होगा। कार्यक्रम  में संस्थान के निदेशक मनीष वर्मा, डा. एस.के. डालवाल, डा. विनोद कैन, प्रधानाचार्य अमित शर्मा, कार्यक्रम  संयोजक जगदीश लखेड़ा, एजूकेटनर राजेन्द्र नेगी, पर्वेक्षक लक्ष्मी पोखरियाल व अन्य  महानभाव उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments