Latest news
हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगाः किशोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज सरकारी विभागों में भर्ती के मामले में रिकॉर्ड रच रही धामी सरकार मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों...

प्रदेश में हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में आज से हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू हो गया है। हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व ही नहीं बल्कि हरियाली का प्रतीक भी है। मान्यता है कि हरेला पर्व पर लगाया पौधा सूखता नहीं है। हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी।


प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। शनिवार को वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधरोपण के बाद सीएम धामी ने कहा कि देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का अभियान शुरू किया गया है। संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और यह कार्यक्रम अगले एक महीने तक चलेगा।  

हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी। प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। वहीं आज प्रदेशभर में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी लोग पौधरोपण कर रहे हैं। 

शुक्रवार को भी सीएम ने नगरा तराई स्थित आवास पर रुद्राक्ष और आम के पौधे रोपे। सीएम ने वन एवं उद्यान विभाग से आपसी सामंजस्य से पौधारोपण और रोपे गए पौधो का संरक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने श्रावण मास की शुरुआत होने पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। सीएम ने कहा कि दो साल बाद शुरू हो रही कांवड़ शिव भक्त यात्रा में इस बार लगभग छह करोड़ शिव भक्त देव भूमि उत्तराखंड में पहुंचेंगे। सरकार ने इनके स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा की ओर से जगह-जगह आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में करीब 60 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments