Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधगाली गलौज के वायरल वीडियो मामले में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाली गलौज के वायरल वीडियो मामले में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: कॉलेज निदेशक से गाली गलौज के वायरल वीडियो की द्वाराहाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जल्द फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। वहीं वीडियो में गाली गलौज करते दिख रहे विधायक का वॉयस सैंपल भी लिया जाना है।

पूरे मामले के मुताबिक पिछले दिनों द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट पर आरोप है कि उन्होंने कॉलेज निदेशक के घर में घुसकर अभद्रता की। जिसका वीडियो भी वायरल हैI वीडियो में विधायक कॉलेज के प्रबंधक से गाली गलौज की और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं । यही नहीं वीडियो में विधायक प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं को भी गाली गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि इस मामले में विधायक के खिलाफ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। सभी वीडियो और ऑडियो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कोर्ट की प्रक्रिया के बाद विधायक का वॉयस सैंपल लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments