Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedएमबीबीएस, पैरामेडिकल छात्रों के बीच पुलिस ने की जानकारी साझा

एमबीबीएस, पैरामेडिकल छात्रों के बीच पुलिस ने की जानकारी साझा

-नशा उन्मूलन, यातायात नियम, साइबर क्राइम महिला उत्पीड़न के बारे में दी जानकारी

श्रीनगर: राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को एसएसपी पौड़ी श्वेता चैबे के निर्देश पर श्रीनगर पुलिस द्वारा एक जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में हिस्सेदारी निभाकर समाज हित में आगे आने का आह्वान किया गया। पुलिस ने छात्रों को नशा उन्मूलन, यातायात नियम, साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न विषयों के साथ ही पुलिस द्वारा चलाये जा रहे गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी।

मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने पुलिस द्वारा समाज के लिए चलाये जा रहे अभियानों की सराहना की। कहा कि जागरूकता अभियानों के सहयोग से समाज को एक नई दिशा मिल सकेगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए इस तरह की कार्यशाला उपयोगी बताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में कोतवाली श्रीनगर के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष पैथवाल ने छात्रों को कानूनी जानकारी के साथ आपातकालीन हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या-शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना दे। उन्होंने अपराध एवं अपराध से होने वाले दुष्प्रभाव के विषय में तथा छात्र-छात्राओं को उनकी भूमिका तथा आज के परिपेक्ष में साइबर अपराध बैंक फ्रॉड से कैसे बचा जाय। साथ ही डॉक्टर तथा पुलिस के रूप में कैसे एक आम व्यक्ति को न्याय दिलाया जा सके इस विषय में  परिचर्चा की गई। कहा कि  समाज में अपराधों के बढ़ने का मुख्य कारण भी नशा ही है। इसलिए समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

यातायात निरीक्षक नीरज शर्मा ने ड्राइविंग लाइसेंस की उपयोगिता और 18 वर्ष से कम उम्र में बाइकध्स्कूटी को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाते हुये पकड़े जाने पर कानूनी प्रावाधानों से भी अवगत कराया गया। एसआई प्रवीना सिदोला ने साइबर अपराध की बाराकियों एवं महिला उत्पीड़न के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी आनलाईन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्ति व एसओएस बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की डॉ0 दीपा हटवाल, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉस्टेबल  विवेक, बबिता, विकेश कप्रवाण, रणवीर, विनय, दिनदयाल, अशोक, सुशील ढौड़ियाल सहित 500 छात्र मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments