Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधदुष्कर्म के मामले मे आईटीबीपी के सिपाही पर मुकदमा दर्ज

दुष्कर्म के मामले मे आईटीबीपी के सिपाही पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: आईटीबीपी के कांबेट विंग में तैनात जवान (जीडी) मोहन सिंह दानू के खिलाफ वहीं कार्यरत महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक ने शहर कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पीडिता के साथ दुष्कर्म की घटना पांच दिसंबर को हुई। आरोपी पर दुष्कर्म की धाराए लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। दूसरी और पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। पुलिस अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

इस मामले की जांच का कार्य कैंट थाने की महिला उप निरीक्षक पिंकी पंवार को सौंप दिया गया है। मामले के आईटीबीपी अकादमी से संबंधित होने के कारण आईटीबीपी प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। इस संबध में आईटीबीपी अकादमी के कांबेट विंग के अधिकारियों का जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments