Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डनए कानून के तहत चर्चित अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज

नए कानून के तहत चर्चित अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की तहरीर पर चर्चित अधिवक्ता पर नए कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक धमकी और गाली गलौज संबंधी धाराओं में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, एक पुरानी घटना में वरिष्ठ अधिवक्ता की तहरीर पर अधिवक्ता और उसके बेटे के खिलाफ आईपीसी की आपराधिक धमकी और अपमानित करने के इरादे से शांतिभंग संबंधी धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में उत्तराखंड बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल ने आरोप लगाया कि हरबर्टपुर के फतेहपुर निवासी अधिवक्ता रईसुद्दीन सिद्दीकी ने जेल से बाहर आने पर उनको मोबाइल पर गालियां दी और बर्बाद करने की धमकी देने लगा। बताया कि अवैधानिक कृत्यों में लिप्त होने के कारण पछवादून बार एसोसिएशन से अधिवक्ता की सदस्यता समाप्त कर दी। दो जुलाई को रईसुद्दीन सिद्दीकी ढकरानी स्थित उनके कार्यालय के नीचे मशरूर की दुकान में आया। उसने अन्य अधिवक्ताओं की मौजूदगी में उनका और अधिवक्ता आशीष अंतल का नाम लेकर झूठे और गलत आरोप लगाकर गंदी-गंदी गालियां दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments