Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयविधानसभा चुनाव: पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल जन चौपाल के रूप में. चुनाव...

विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल जन चौपाल के रूप में. चुनाव प्रचार, कार्यक्रम तय

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के की भाजपा प्रत्याशियों ने मांग की है। जिसको लेकर अब प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल जन चौपाल के रूप में राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके तहत पीएम मोदी के वर्चुअल जन चौपाल का कार्यक्रम भी तय कर दीया गया है।

अब जबकि राज्य में चुनाव को लेकर सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। तब भाजपा प्रत्याशियों को यह लगने लगा है कि, अब पीएम मोदी की जनसभाएं होनी आवश्यक हैं। सभी प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में मोदी की जनसभा हों।

हालांकि भाजपा ने प्रदेश के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम तय कर दिए हैं। सात फरवरी को वो हरिद्वार लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां पर एक-एक हजार पार्टी कार्यकर्ता व लोग मोदी का संबोधन सुनेंगे।

बताया कि पीएम मोदी द्वारा हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा व पौड़ी लोकसभा सीटों में वर्चुअल कार्यक्रम तय किए हैं। मोदी सात फरवरी को हरिद्वार, आठ को नैनीताल, नौ को टिहरी, 10 को अल्मोड़ा, 11 फरवरी को पौड़ी लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments