Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधलिव-इन पार्टनर पर शक हुआ तो बेटे को उतारा मौत के घाट

लिव-इन पार्टनर पर शक हुआ तो बेटे को उतारा मौत के घाट

देहरादून: लिव-इन पार्टनर के चरित्र पर शक होने पर प्रेमी ने मासूम को उतारा मौत के घाट I प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए की ऐसी हरकत I

बुधवार को कोतवाली रुड़की में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कलियर में 17 दिसंबर की रात मुस्कान के बेटे आयान (12) की उसके प्रेमी कासिफ निवासी सीलमपुर नाला दिल्ली ने हत्या कर दी थी। दोनों लिवइन में रह रहे थे।

हत्या के बाद शव को कंबल में लपेट कर उसने गंगनहर में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र से कासिफ को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात ने बताया कि कासिफ को मुस्कान के चरित्र पर शक था। उसने बताया है कि मुस्कान के किसी और से भी संबंध हैं। इसके चलते कासिफ ने उसे सबक सिखाने के लिए उसके बेटे की हत्या की।

जाने पूरी बात

कलियर में किराये पर रहने वाली एक महिला के प्रेमी ने उसके छोटे बेटे की हत्या कर शव सूटकेस में रख गंगनहर में फेंक दिया था। महिला पिछले नौ साल से लोनी गाजियाबाद निवासी पति से अलग कलियर में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

हालांकि पड़ोसियों के सामने उसने प्रेमी को बड़ा बेटा बता रखा था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्रेमी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपित की धरपकड़ के साथ गंगनहर में शव की तलाश कर रही थी।

16 दिसंबर 2022 की रात मुस्कान का किसी बात को लेकर प्रेमी से झगड़ा हो गया था। गुस्से से डरकर मुस्कान दरगाह में जाकर सो गई। शनिवार सुबह जब महिला वापस लौटी तो बेटा आयान घर पर नहीं था। इसे लेकर जब उसने प्रेमी से पूछा, तो उसने किसी भी जानकारी से इन्कार किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर आयान की तलाश शुरू की।

रविवार को गाजियाबाद में रहने वाले मुस्कान के बड़े बेटे तस्लीम ने मां को फोन कर बताया कि कासिफ ने उसे बताया है कि उसने आयान की हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया है। बेटे की बात सुनकर उसके होश उड़ गए।इसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments