Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डहिमाचल के लोनिवि मंत्री से महाराज ने की चांइशील घाटी को जोड़ने...

हिमाचल के लोनिवि मंत्री से महाराज ने की चांइशील घाटी को जोड़ने पर चर्चा

देहरादून। हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री सतपाल महाराज की बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई मुलाकात में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क पर चर्चा की गई।
हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री सतपाल महाराज की बुद्धवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क और पौंटा नेशनल हाईवे पर भी चर्चा हुई।
श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हिमालय की गोद में बसी चांइशील घाटी उत्तरकाशी, देहरादून (उत्तराखंड) और शिमला (हिमाचल प्रदेश) जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी हुई है। यहां जाने के लिए पर्यटक उत्तराखंड के बजाय हिमाचल के रास्ते जाते हैं। साहसिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण चांइशील घाटी में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां दूर-दूर तक फैले खूबसूरत पहाड़, मीलों लंबे बुग्याल (मखमली घास के मैदान), जल धाराएं व दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भरपूर खजाना मौजूद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments