Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलोहड़ी पर्व प्रेस क्लब में धूमधाम के साथ मनाया गया

लोहड़ी पर्व प्रेस क्लब में धूमधाम के साथ मनाया गया

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लोहड़ी का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ प्रेस क्लब में मनाया गया।
इस मौके पर अर्चना सिंगल डांस ग्रुप के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं मनीषा नेगी उमा चावला एवं कोमल ने भी अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में देवेंद्र पाल सिंह एव रविंद्र सिंह आनंद ने गाने गाकर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, संप्रेक्षक मनोज जयाडा, कार्यकारिणी सदस्य मंगेश कुमार, विनोद पुंडीर, फहीम तन्हा, के साथ ही पंजाबी महासभा से भोला कोच्चर, राजीव सच्चर पंकज मैसन, रविंद्र सिंह आनंद, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी , अमरजीत सिंह नॉटी, हरभजन सिंह चन्नी, लाल चंद शर्मा, मथुरा दत्त जोशी, डिंपी सिंह, संजय गर्ग, अभिनव थापर, रमा गोयल, साधना शर्मा, मंजू हरनाल, नूपुर गुप्ता, बबिता सहोत्रा, सरिता गौड़, पूनम शर्मा, नम्रता, बबिता, शैली सचदेवा, स्वाति मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट की फाउंडर प्रिया गुलाटी ने सभी का स्वागत किया वहीं प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने धन्यवाद भाषण से सभी आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
ज्ञानी भोपाल सिंह ने लोहड़ी की अरदास के उपरांत लोहड़ी जलवाई और सभी ने परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रेस क्लब की ओर से कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, मंगेश कुमार , मनोज जयाडा, विनोद पुंडीर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments