Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
HomeUncategorizedसभी सीटों पर चुनाव लडे़गी लोक जन शक्ति पार्टी

सभी सीटों पर चुनाव लडे़गी लोक जन शक्ति पार्टी

देहरादून: लोक जन शक्ति पार्टी उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लडे़गी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशानुसार उनकी पार्टी से 50 प्रतिशत टिकटों में भागीदारी महिलाओं को दी जायेगी। और पार्टी मजबूती से मैदान में उतरकर 2022 का चुनाव लडे़गी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने कहा उनकी पार्टी प्रदेश में व्यापत बेरोजगारी को दूर करेगी। इसके लिए प्राईमरी शिक्षा की शुरूवात से ही ,कृषि,बागवानी,डेरी,मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, भेड़ बकरी पालन, कार्य घरेलू उधोगों के रूप में रोजगार क्रान्ति लाकर बेरोजगारी को दूर किया जाएगा। ग़ँगा, यमुना की धरती में पेयजल की असुविधाओं को दूर किया जाएगा और साथ ही बिजली उत्पादक राज्य में बिजली के बिलों में कटौती कर भारी छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त पर्वतीय क्षेत्रों मे स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा व चिकित्सा संबन्धी सभी सुविधाएं पहाड़ में मुहैया करायी जाऐंगी। इसके तहत पार्टी के सभी उम्मीदवारों को सूचित कर दिया गया है कि अतिशीघ्र पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में अपने-अपने क्षेत्रों से उम्मीदवारी और दावेदारी सुनिश्चित कर ले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments