Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअभिनेता राजकुमार राव के पैन कार्ड पर धोखाधड़ी कर लिया लोन

अभिनेता राजकुमार राव के पैन कार्ड पर धोखाधड़ी कर लिया लोन

देहरादून: अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते अभिनेता राजकुमार राव धोखाधड़ी के शिकार हो गये हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। अभिनेता के पैन कार्ड पर किसी ने धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है और जिसके बाद अभिनेता ने उस शख्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

राजकुमार राव का कहना है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके धोखे से लोन लिया गया है, जिसकी वजह से उनका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हुआ है। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (CIBIL) के अधिकारियों से इस मामले की जांच करने की माांग की हैं।

अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा- “मेरे पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है और मेरे नाम पर 2500 रुपये का एक छोटा सा ऋण लिया गया है। जिसके कारण मेरा सिबिल स्कोर प्रभावित हुआ है। क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (CIBIL) कृपया इसे सुधारें और इसके खिलाफ एहतियाती कदम उठाए,”। हालांकि सिबिल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने अभी तक अभिनेता को जवाब नहीं दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments