Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश के 15 राज्यों में हुई लंपी वायरस की पुष्टि, एक लाख...

देश के 15 राज्यों में हुई लंपी वायरस की पुष्टि, एक लाख गोवंश की हुई मौत

देहरादून: देश में लंपी वायरस की अब तक 15 राज्यों में पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन मंत्रालय के मुताबिक इस वायरस के चपेट में 20.56 लाख से ज्यादा गोवंश आ गए है। वहीं करीबन एक लाख गायों की मौत हो चुकी है। पिछले तीन हफ्ते में ही मौतों का आंकड़ा दोगुना हो चुका है।  

पशुपालन व डेयरी राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहना है कि केंद्र लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को रूटीन में शामिल करने पर विचार करेगा। बकरियों को लगाया जाने वाला गोटपॉक्स टीका लंपी वायरस के खिलाफ शत-प्रतिशत कारगर पाया गया है। राज्यों को 1,38,58000 टीके की खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। 1.47 करोड खुराकें अभी उपलब्ध हैं। चार करोड़ खुराकें अक्तूबर में भेजी जाएगी।  

बता दें, हरियाणा के हिसार जिला में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली के सहयोग से इस वायरस का स्वदेशी टीका तैयार कर लिया गया है। लंपी-प्रो वैक-इंड नाम के इस टीके को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पिछले दिनों लॉन्च किया था। यह जल्द बाजार में आएगा। इसके उत्पादन की जिम्मेदारी बायोवैट कंपनी को दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments