Latest news
बैरागीवाला घटना की सीएम धामी ने की कड़े शब्दों में निंदा युवक की हत्या के बाद सहसपुर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण, तीन आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा फिर आयेंगी दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं खटीमा में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां मंत्री गणेश जोशी ने जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं जनसमस्याएं भाजपा की विधानसभावार कोर कमेटियां गठित, संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा शुरू मुख्यमंत्री ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचकर परिजनों से की भेंट डीएम ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहाः सीएम

[t4b-ticker]

Sunday, June 14, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश के 15 राज्यों में हुई लंपी वायरस की पुष्टि, एक लाख...

देश के 15 राज्यों में हुई लंपी वायरस की पुष्टि, एक लाख गोवंश की हुई मौत

देहरादून: देश में लंपी वायरस की अब तक 15 राज्यों में पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन मंत्रालय के मुताबिक इस वायरस के चपेट में 20.56 लाख से ज्यादा गोवंश आ गए है। वहीं करीबन एक लाख गायों की मौत हो चुकी है। पिछले तीन हफ्ते में ही मौतों का आंकड़ा दोगुना हो चुका है।  

पशुपालन व डेयरी राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहना है कि केंद्र लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को रूटीन में शामिल करने पर विचार करेगा। बकरियों को लगाया जाने वाला गोटपॉक्स टीका लंपी वायरस के खिलाफ शत-प्रतिशत कारगर पाया गया है। राज्यों को 1,38,58000 टीके की खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। 1.47 करोड खुराकें अभी उपलब्ध हैं। चार करोड़ खुराकें अक्तूबर में भेजी जाएगी।  

बता दें, हरियाणा के हिसार जिला में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली के सहयोग से इस वायरस का स्वदेशी टीका तैयार कर लिया गया है। लंपी-प्रो वैक-इंड नाम के इस टीके को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पिछले दिनों लॉन्च किया था। यह जल्द बाजार में आएगा। इसके उत्पादन की जिम्मेदारी बायोवैट कंपनी को दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments