Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज 206 पॉइन्ट्स के साथ स्कोर बोर्ड पर सबसे...

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज 206 पॉइन्ट्स के साथ स्कोर बोर्ड पर सबसे आगे

देहरादून। देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के सातवें दिन जूडो और हैण्डबॉल में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न आयु वर्गों के एथलीट्स ने परेड ग्राउण्ड और पैविलियन ग्राउण्ड में हैण्डबॉल, कबड्डी, चैस, बास्केटबॉल और जूडो में शानदार मैच खेले, जबकि जसपाल राना शूटिंग रेंज में शूटिंग का आयोजन हुआ। हैण्डबॉल में टमें गोल्ड की यात्रा पूरी करते हुए फाइनल की ओर आगे बढ़ीं जबकि — एथलीट्स ने जूडो और शूटिंग में पोडियम जीते।  
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज एसएफए चैम्पियनशिप्स में अपना प्रभुत्व बनाए हुए हैं, यह कुल 206 पॉइन्ट्स के साथ टॉप पर है। वही आचार्यकुलम, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वर्तमान में चल रहा तीसरा संस्करण निश्चित रूप से रोमांचक है, स्कूल ‘खेलों के क्षेत्र में नंबर वन स्कूल’ का खिताब हासिल करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में एसएफए चैम्पियनशिप्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए ब्वॉयज अंडर-17 में खेल रहे नेशनल लैवल बैडमिंटन प्लेयर वेदांत राजपाल ने कहा, ‘‘यहां एसएफए इस्तेमाल किए गए बैडमिटन कोर्ट और शटल्स नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर के समकक्ष हैं। यह सराहनीय है कि एसएफए ने एक ही स्थान पर इतने बड़े पैमाने पर कई खेलों का आयोजन एक साथ किया है, जहां नेशनल एवं इंटरनेशनल लैवल के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता कर रहे हैं।’’ 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments