Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिमहाराष्ट्र सियासत : उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद, सरकार बनाने की...

महाराष्ट्र सियासत : उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद, सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा

देहरादून: महाराष्ट्र की राजनीति में 10 से 29 जून तक के बीच चल रहे सियासी घमासान का आखिरकार अंत होने के आसार नजर आ रहे है I उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को राजभवन में सौंप दिया है। वहीं ठाकरे के इस्ततीफे के बाद भाजपा ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी हैI जिसके चलते शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंच चुके हैं।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है I जिसके बाद भाजपा ने सरकार बनाने को लेकर गतिविधियां तेज कर दी है I महाराष्ट्र में भाजपा कार्यालय में लगातार बैठकों के दौर जारी है I इससे पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव सरकार की याचिका खारिज कर दी थी और कल महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ही उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

राजभवन ने बयान जारी कर बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार किया। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उद्धव को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा है।

साथ ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले ठाकरे ने कहा कि – ‘मैं हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं, मैं यहां रहूंगा और मैं एक बार फिर शिवसेना भवन में बैठूंगा’ यह कहते हुए शिवसेना उन्होंने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

करीब 10 दिन चले इस सियासी संघर्ष में शिवसेना के अलावा महाविकास अघाड़ी के साथी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी ठाकरे के साथ डटे रहे, लेकिन सत्ता के अंतिम दिनों में लिए गए कुछ फैसलों ने कई लोगों को नाराज करने का काम किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments