Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला आयोग अध्यक्ष ने मांगी विनीता भण्डारी की संदिग्ध अवस्था मे मौत...

महिला आयोग अध्यक्ष ने मांगी विनीता भण्डारी की संदिग्ध अवस्था मे मौत की जाँच रिपोर्ट

देहरादून। मुनि की रेती थाना पुलिस क्षेत्र से लापता हुई 22 वर्षीय विनीता भण्डारी का आधाजला हुआ शव देहरादून रोड के जंगलों में मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल शुरू से ही मामले में अधिकारियों के साथ संपर्क में है। उन्होंने इस मामले में मृतका के संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने के बाद जांच आदि के लिए निर्देशित किया था। जिसकी रिपोर्ट महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने फोन पर वार्ता के दौरान एसएसपी टिहरी गढ़वाल से मांगी है।
वही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जो मामले में गुमशुदगी दर्ज होने के समय से ही थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल एसओ रितेश शाह के संपर्क से पूरी निगरानी बनाये हुए है। उन्होंने मृतका के मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जानकारी मांगी है तथा उन्होंने कहा कि उक्त मृतका के व उसके परिचित अर्जुन के मोबाइल की भी जांच के लिए भी निर्देशित किया है।
मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोग को अब तक कृत कार्यवाही की रिपोर्ट आयोग अध्यक्ष को सौंपी है जिसमें जानकारी मिली है कि 4 दिसम्बर को 10रू48 पर विनीता भंडारी को भ्छठ मार्ग ढालवाला होते हुए पैदल नटराज चैक की ओर जाते हुए देखा गया है। जिसमे उसके दाहिने हाथ मे एक पॉलिथीन भी देखी गयी है। मृतका की अंतिम कॉल भी अर्जुन से हुई है तथा उक्त से पूछताछ की जा रही है व सभी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी तथ्यों की गहनता व गंभीरता से जाँच के लिए किया निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द आयोग को अवगत कराने के लिए कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments