Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डगुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों एवं समाज सेवकों ने विश्वास डाबर को...

गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों एवं समाज सेवकों ने विश्वास डाबर को राज्यमंत्री बनने पर दी बधाई

देहरादून। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के प्रतिनिधि मण्डल एवं समाज सेवियों ने विश्वास डाबर जी के अवस्थापन अनुषरण विभाग का उपाध्यक्ष बनने पर उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें शाल ओढ़ा कर, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर बधाई एवं शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर गुरूद्वारे के महासचिव स. गुलजार सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाबी समाज से विश्वास डाबर जी को राज्यमंत्री का दर्जा देकर सभी वर्गो को साथ लेकर चलने का कार्य कर रहे हैं। स. दविंदर पाल सिंह मोंटी, पूर्व पार्षद ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि पंजाबी समाज हमेशा देश हित के लिए अग्रिम पंक्ति में रहता है, सिख एवं पंजाबी समाज आपको हमेशा सहयोग देता रहेगा हम भी समाजिक कार्यों के लिए आपके पास जनहित हेतु आएंगे।
    दविंदर सिंह भसीन ने डाबर जी द्वारा किये जा रहे  समाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमेशा समाज हित में सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं उन्हें महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया स इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा ने डाबर को बधाई एवं शुभकामनायें दी। सेवा सिंह मठारु ने सरकार द्वारा पंजाबी समाज के होनहार युवा डाबर जी को राज्यमंत्री बनाने पर धन्यवाद किया एवं डाबर को आश्वाशन दिया कि सिख एवं पंजाबी समाज आपके साथ समाज सेवा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा, डाबर की लम्बी, स्वस्थ आयु की कामना की।
         विश्वास डाबर सम्मान देने के लिए सभी का आभार प्रकट किया एवं समाज हित में मिलजुल कर कार्य करने की बात कही, आज हम अगर हैं तो सिख गुरुओं की कुर्बानी के कारण है राम जन्मभूमि को आजाद करवाने में 13,000 सिखों ने कुरबानी दी है जो हमेशा याद रखी जाएगी।
श्री गुरु सिंह सभा प्रधान स. गुरबख्श सिंह राजन ने मुख्यमंत्री का डाबर को राज्यमंत्री बनाने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास डाबर को गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा साहिब आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया एवं सभी का समय देने के लिए धन्यवाद किया। बधाई देने वालों में प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, स. गुलजार सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व पार्षद दविंदर पाल सिंह मोंटी,, अशोक वर्मा, दविंदर सिंह भसीन, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली,अमरदीप सिंह एवं सेवा सिंह मठारु आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments