Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉक्टर और कर्मचारियों से मारपीट के बाद शहर के प्रमुख अस्पतालों...

डॉक्टर और कर्मचारियों से मारपीट के बाद शहर के प्रमुख अस्पतालों में हड़ताल

देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल (जिला अस्पताल) में डॉक्टर और कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया हैं, जिसके विरोध में शुक्रवार को आक्रोशित डॉक्टर और कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। डॉक्टर और कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है। जिसके बाद अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं ठप पड़ गई हैं। जिला अस्पताल ओपीडी में शुक्रवार को ना दवाई मिल रही है और ना ही उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल में पीएमएचएस, फार्मेसिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, नर्सिंग, चतुर्थ श्रेणी लैब टेक्नीशियन और फिजियोथैरेपी तमाम स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारी आक्रोश व्यक्त करने पहुंचे हैं। वहीं भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बीती रात नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात मौत हो गई। इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में हंगामा हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट और अभद्रतापूर्ण व्यव्हार किया। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर मारपीट का आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले के बाद से कोरोनेशन जिला अस्पताल के साथ-साथ गांधी शताब्दी अस्पताल में भी हड़ताल हो गई है। जिसमे फार्मासिस्ट, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया है। साथ ही रायपुर और प्रेमनगर सीएचसी में भी डॉक्टर और कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। शहर के प्रमुख अस्पतालों में हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments