Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयममता बनर्जी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

ममता बनर्जी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बुद्धवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। वह आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके घर पहुंची।

यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से इस मुलाकात में ममता राज्य के विकास के विभिन्न मुद्दों के अलावा बी एस एफ़ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने और त्रिपुरा में हिंसा के मामले पर चर्चा कर सकती हैं। विदित हो कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में तृणमूल कांग्रेस की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें त्रिपुरा में होने वाले निकाय चुनाव पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

दोपहर 3.30 बजे ममता भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से भी मिलीं।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी के इस दौरे के दौरान कई पार्टियों के नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए । सबसे पहले जे डी यू के सांसद रह चुके पवन वर्मा ने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति,आजाद पत्नी पूनम आजाद, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद रह चुके अशोक तंवर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments