Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमतदान केंद्र पर व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, उपचार के दौरान...

मतदान केंद्र पर व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, उपचार के दौरान मौत

नरेंद्रनगर: सोमवार को चुनाव के दिन एक दुखद घटना सामने आयी हैI जनपद टिहरी के नरेन्द्रनगर स्थित चौंपा मतदान केंद्र में मतदान करने जा रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई।

कुमाली गांव निवासी वीर सिंह तोपवाल (67) मतदान करने के लिए चौंपा मतदान केंद्र पर जा रहा थे। तभी मतदान केंद्र पर ही पहुंते ही उनके सीने में दर्द उठने लगा। इसपर परिजनों ने उन्हें कुछ देर वहीं सीढ़ी पर बैठा दिया, लेकिन उनका दर्द बढ़ता गया। सूचना पर 108 सेवा मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया, लेकिन श्रीदेव सुमन चिकित्सालय पहुंचने पर डा. शिवानी रमोला ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments