Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डपिटकुल में टेन्डर बितरण में मनमानी

पिटकुल में टेन्डर बितरण में मनमानी

देहरादून: सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने पिटकुल में टेंडर वितरण को लेकर भारी धाँन्धली का आरोप लगाया हैI जोशी ने पिटकुल के निदेशक अनिल यादव पर एक ही परिवार की अलग अलग कंपनियों को टेंडर देने का आरोप लगाया हैI

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कहा कि पिटकुल द्वारा एक ही व्यक्ति के परिवार व रिश्तेदारों के नाम पर अलग अलग कंम्पनी दिखाकर चार काम दिये गये हैंI जोशी ने कहा कि इसके लिए पिटकुल के निदेशक अनिल यादव पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यादव ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपयों को ठिकाने लगाने का काम किया हैI

जोशी ने आगे कहा कि पिटकुल के निदेशक अनिल यादव को दो जगहों का निदेशक बनाया गया हैI पिटकुल और ऊर्जा निगम दोनों जगहों पर तैनाती मिलने पर यादव अपने चहेतों को लाभ पहूंचाने के लिए राज्य के करोड़ों रूपये ठिकाने लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यादव पर मुख्य अभियन्ता रहते हुए भी आरोप लगे हैं, जब इन्होंने सारे नियमों को ताक पर रख कर एक ही कंम्पनी के नाम पर तीन तीन ड्राफ्ट जारी कर दिए और एक ही आईटम में आठ से दस करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहूंचायी।ट्राँसफार्मर घोटाला भी इन के कार्यकाल में हुआ। जोशी ने कहा पिटकुल के सभी टेंन्डरों की जांच की जानी चाहिए ,एक ही फर्म को बार बार लाभ पहूंचाकर ,प्रदेश को करोड़ों रूपये का चूना लगाया गया है। कहा कि यादव के समस्त कार्यों की जांच की जानी चाहिए, और प्रदेश के राजस्व की भरपाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments