Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस को झटका देने वाले मनीष खंडूड़ी भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस को झटका देने वाले मनीष खंडूड़ी भाजपा में हुए शामिल

देहरादून। कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद मनीष खंडूड़ी ने शनिवारभाजपा में शामिल हो गए। भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मनीष खंडूड़ी ने 8 मार्च हो ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।मनीष खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे और उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के भाई हैं। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, भाजपा के तीरथ सिंह रावत के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
उधर बीते पांच साल से मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में काफी सक्रिय नेता के रूप में नजर आ रहे थे। लेकिन शुक्रवार को अचानक ही मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। तभी से राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि मनीष खंडूड़ी जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments