Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयमनोज बाजपेयी ने फैंस को दी खुद के ट्विटर अकाउंट से दूरी...

मनोज बाजपेयी ने फैंस को दी खुद के ट्विटर अकाउंट से दूरी बनाने की सलाह, जानिए पूरी बात

देहरादून: अपने बेहतरीन अभिनय के लिए प्रसिद्ध एक्टर मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है I उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी डाल कर अपने फैंस के साथ ये जानकारी साँझा की I साथ ही, उन्होंने अपने सभी फैंस को इस अकाउंट के साथ किसी भी तरह के इंटरेक्शन से बचने का आग्रह किया । 

यह डाली स्टोरी

मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कृपया आज मेरी प्रोफाइल से आने वाली किसी भी चीज से तब तक न जुडे़ं, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। इस दिशा में काम किया जा रहा है। जैसे ही समस्या का समाधान हो जाएगा, इस बारे में आपको सूचित किया जाएगा।

 उनके ट्विटर प्रोफाइल पर अभी तक किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि नहीं देखी गई है। उनके ट्विटर पर दिख रहे पोस्ट गुरुवार के ही हैं और उनके नाम के बारे में ही हैं। इसमें से एक पोस्ट का रीट्वीट है, जिसमें फैंस से जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म सत्यमेव जयते 2 देखने के लिए कहा गया है। दूसरा पोस्ट दिल्ली के ठंडे मौसम को लेकर है। इसके अलावा गुरुवार से उनकी टाइमलाइन पर उनके बीते काम की तारीफ करने वाले फैंस के रीट्वीट हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments