Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमझोला मे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट और पथराव,...

मझोला मे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट और पथराव, यूपी पुलिस भी अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के मझोला में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और पथराव हो हुआ I जिसके बाद यूपी बॉर्डर पर भी अलर्ट रहा। बॉर्डर की मझोला पुलिस चौकी पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जिसके चलते टनकपुर हाईवे पर जाम के चलते यूपी पुलिस ने बॉर्डर पर यातायात डायवर्ट कर दिया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड के खटीमा कोतवाली क्षेत्र में हुए हिंसा के मामले की सूचना जैसे ही जिले के अफसरों को मिली, तो वह अलर्ट मोड में आ गए। घटनास्थल यूपी बॉर्डर की मझोला पुलिस चौकी से मात्र दो किलोमीटर दूर था। इसीलिए यूपी के मझोला क्षेत्र में भी सतर्कता बरती गई। एसपी के निर्देश पर सीओ सदर लल्लन सिंह, थानाध्यक्ष न्यूरिया मनोज कुमार फोर्स के साथ मझोला पुलिस चौकी पर पहुंचे। अफसरों ने बार्डर क्षेत्र से गुजरने वालों पर खासी सर्तकता बरतते हुए क्षेत्र के लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात डायवर्ट कर दिया। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है । इसी के दृष्टिगत बार्डर पर सर्तकता बरती गई थी। जिस जगह विवाद हुआ। वह उत्तराखंड में आता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments