Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डशादीशुदा महिला से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती

शादीशुदा महिला से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती

बागेश्वर: कोतवाली क्षेत्र में शादीशुदा महिला और एक युवती समलैंगिक विवाह पर अड़ गए हैं।  ऐसे मामले कभी कभी आते है, जब दो लड़कियां आपस में शादी को तैयार हो जाती है, लेकिन अब पहाड़ में ऐसा मामला आने से कोतवाली के आगे भीड़ जमा हो गई।

युवती के माता-पिता और महिला के परिजन दोनों को समझाते रहे, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। कोतवाली में घंटों तक ड्रामा चलता रहा। काफी जहोद्दत के बाद पुलिस ने उन्हें घर भेजा। परिजन काफी निराश होकर घरों को लौटे।

रविवार को सरकारी सेवा में कार्यरत एक महिला कोतवाली पहुंची। उन्होंने वहां पहले से एक युवती के साथ रहने की इच्छा जताई और पुलिस को एक पत्र दिया था।

बताया जा रहा है कि 22 की साल युवती पिथौरागढ़ की रहने वाली है। महिला के साथ उसकी रिश्तेदारी है। वह करीब एक माह से उसके साथ रह रही है। युवती के माता-पिता उसे घर ले जाने आए, पर युवती ने इनकार कर दिया। वह कहने लगी वह महिला से शादी करेगी। महिला भी इसके लिए तैयार थी, जबकि महिला के पहले से दो बच्चे हैं। महिला का पति भी सरकारी सेवा में है।

युवती के माता-पिता और महिला के परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। काफी ड्रामा होने के बाद आखिरकार पुलिस ने दोनों को वहां से घर जाने के लिए कहा। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

इस मामले में सीओ बागेश्वर अंकित कंडारी का कहना हैं कि युवती व महिला के मामले में किसी ने भी कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया है। पुलिस ने दोनों को समझाकर भेज दिया है। शिकायती पत्र आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments