Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभूकम्प के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता

भूकम्प के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता

उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह 8ः35 पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गईI

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र हिमाचल राज्य से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है।

विदित हो कि वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप के बाद से अब तक उत्तरकाशी में 70 से अधिक बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। इससे पहले भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से धरती डोली है। बीते 29 अगस्त को भी यहां 2.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। तब भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments