Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डएमडीडीए की टीम ने अवैध निर्माणों को किया सील

एमडीडीए की टीम ने अवैध निर्माणों को किया सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निरंतर रूप से कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को विभिन्न प्रकरणों में कार्रवाई की गई। इनमें मेहुंवाला माफी, शिमला बायपास पर कुर्बान अली द्वारा बगैर मानचित्र पास कराए कमर्शियल निर्माण कर लिया गया था। इस प्रकरण में अधिशासी अभियंता के आदेशानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई।
एक अन्य प्रकरण में शिमला बायपास झिंवेरहेड़ी में रतिराम द्वारा अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। उक्त को भी अधिशासी अभियंता के आदेशानुसार सील किया गया। टीम में सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता नितिन नायक एवं सुपरवाइजर राकेश कुमार शामिल रहे। पोस्ट आफिस रोड, विधौली में 15 से 18 बीघा में कुछ लोगों ने अवैध प्लॉटिंग कर ली थी। उक्त प्रकरण में अधिशासी अभियंता ने ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए, जिस पर आज मौके पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। टीम में सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता विपिन सैनी, सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments