Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमीडिया टीम को देनी होती है दैनिक परीक्षा, प्राप्त करने हैं दैनिक...

मीडिया टीम को देनी होती है दैनिक परीक्षा, प्राप्त करने हैं दैनिक परिणामः बलूनी

देहरादून: भरतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने राजधानी देहरादून के आईडीटीआर प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बलूनी ने कार्यशाला में उपस्थित राज्य के विभिन्न जिलों से आए मीडिया प्रभारियों को संबोधित किया। उन्होंने टेलीविजन मीडिया, प्रिंट मीडिया, ऑनलाइन मीडिया, एवं फेसबुक, ट्विटर पर चलने वाली मीडिया गतिविधियों मे आने वाले बदलावों के बारे में बताया। बलूनी ने उनसे इन सभी माध्यमों का उपयोग भाजपा पार्टी, के तहत केंद्रीय एवं राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने हेतु टिप्स दिए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि, हमारे विधायकों सांसदों और जनप्रतिनिधियों को समय.समय पर जनता के बीच जाकर परीक्षा देनी होती है। पर हम मीडिया टीम वालों को प्रतिदिन परीक्षा देनी होती है। और प्रतिदिन उससे परिणाम भी हासिल करना होता है। मीडिया प्रभारी ने कहा कि पार्टी मीडिया टीम में काम करने वालों को स्पेस भी जल्द मिलता है। उन्होंने स्वयं का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज, स्वर्गीय अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, निर्मला सीतारमण का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सभी पार्टी की मीडिया टीम से जुड़े रहे और शीर्ष पर पहुंचे।

अनिल बलूनी ने कहा कि की मीडिया टीम में काम करते हुए आदमी रथ पर जा सकता है परंतु एक गलत बाइट देने अथवा एक गलत समाचार देने के कारण पथ पर भी आ सकता है। यहां गलती की गुंजाइश नहीं है।

कार्यशाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह व सत्र अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments